
श्रीमती अलका तिवारी, पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड, आज दिनांक 02.10.2025 को राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड का पदभार ग्रहण किए
झारखण्ड विधानसभा
प्रेस विज्ञप्ति
संख्या :-46/10
दिनांक 02 /10/25
————————————————
दो अक्टूबर,गांधी जयंती के अवसर पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा
श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं है।उन्होंने कहा कि उनके महान आदर्शों पर जीवन व्यतीत करने का प्रयास ही राष्ट्रपिता को याद करने का सही तरीक़ा है।
हमारा देश गांधी के राह पर ही चलकर और अधिक उन्नत विकसित हो सकता है।
इस मौक़े पर उन्होंने यह भी संदेश दिये है कि व्यक्ति को चाहिए कि वे“अपना काम स्वयं करें“ ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और लोग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखते हैं। यह आदत समय की बचत करती है कार्यों के प्रति ज़िम्मेदारियों का बोध कराता है।आलस्य को दूर करती है और व्यक्ति को अधिक आत्मविश्वासी बनाता है।अपना काम स्वयं करने से दूसरों पर निर्भरता कम होती है और जीवन के हर पड़ाव पर व्यक्ति अनुशासित रहता है।
आज के दिन गांधी जी को स्मरण करते हुए हमें उनके व्यक्तित्व और उनके द्वारा बताए गए मार्ग से सदैव मार्गदर्शित होने की नई ऊर्जा मिलती है।।
PRO ,JVS
You may also like
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply