Skip to content

Menu

  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy

Archives

  • March 2026
  • October 2025
  • September 2025

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Categories

  • INDIA
  • Internation
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

Al Watan Times
  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy
You are here :
  • Home
  • Uncategorized
  • स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का पीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
Written by AuthorSeptember 19, 2025

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का पीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

Uncategorized Article
  • आईजीआइएमएस में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच और इलाज
  • जिला अस्पताल के साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पटना, 18 सितंबर।
महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए चलाए जाने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ऑनलाइन किया गया। इस अवसर पर पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआइएमएस) परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पहुंचने वाले लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने अपना कुशल परामर्श दिया। रोगियों को दवाइयां भी मुफ्त में दीं गईं।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद थे। इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों के साथ ही महिला जन प्रतिनिधि, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी मौजूद रहे। यहां उपस्थिति लोगों ने मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवलोकन किया और उनके संबोधन को सुना।
पीएम ने कहा, आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा का जयंती है। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को भी विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आदर पूर्वक प्रणाम करता हूं। हमने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है। वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। ये नया भारत है। ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। हम घर में घुसकर मारते हैं। पीएम मोदी ने कहा, आज 17 सितंबर को एक और ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति के उदाहरण को देखा था।
भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर उनके अधिकारों की रक्षा करके भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया। सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए। कोई याद करने वाला नहीं था। हमारी सरकार ने 17 सितंबर हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया है। हमने भारत के एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि हमारा हर पल देश के लिए समर्पित होना चाहिए। देश के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके चार स्तंभों को नई मजबूती देने का काम हुआ है। बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, बेटियां आईं हैं। आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। यह कार्यक्रम भले ही धार में हो रहा है। लेकिन यह पूरे देश में हो रहा है। यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के महा अभियान का शुभारंभ हो रहा है। अभियान धार समेत एमपी के जनजातीय समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा। विश्वकर्मा जयंती पर भी आज एक बड़े औद्योगिक शुरूआत भी होने जा रही है।
पीएम ने कहा कि सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां हुआ है। इस पार्क से भारत के टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री को नई ऊर्जा, किसान को उनके मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल्स पीएम मित्र पार्क से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारी माताएं, बहनें, नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति के मुख्य आधार हैं। अगर महिला बीमार हो जाए तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं।
इसलिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार माताओं, बहनों के भविष्य के लिए उन्हें समर्पित है। हमारी कोशिश है कि एक भी महिला जानकारी या संसाधन के अभाव में गंभीर बीमारी के शिकार ना हो। ऐसी कई गंभीर बीमारी हैं जो चुपचाप आती हैं और धीरे-धीरे बहुत बड़ी बन जाती हैं। जीवन मृत्यु का खेल शुरू हो जाता है। ऐसी बीमारियों को महिलाओं में पहले ही पकड़ना जरूरी है। इसलिए दो अक्तूबर तक चलने वाले शिविर में बीपी, शुगर, टीबी, एनीमिया के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की जाएगी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से देश को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, माताओं-बहनों, आपने मुझे हमेशा बहुत कुछ दिया है। आपका आशीर्वाद ही मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आज 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती पर मैं एक बेटा, एक भाई के नाते मैं आपसे सिर्फ इतना मांगता हूं कि दो अक्तूबर तक लगने वाले स्वास्थ्य कैंपों में पहुंचकर स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं। ये सारी जांचें चाहे कितनी भी महंगी क्यों ना हों, आपको एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवाई भी मुफ्त दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी ज्यादे कीमती नहीं है। ये तिजोरी आपके लिए है। आगे के इलाज में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच आपको बहुत काम आएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बुधवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर विजयादशमी तक विजयी होने के संकल्प के साथ 2 सप्ताह चलेगा। उन्होंने कहा कि देशभर की माताओं, बहनों, बेटियों का आह्वान करता हूं कि आप हमेशा अपने घर परिवार की चिंता में लगी रहती हैं। थोड़ा समय अपने स्वास्थ्य के लिए भी निकालिए।

जिला अस्पताल के साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी शिविर
इधर, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के पहले दिन राज्य भर के स्वास्थ्य संस्थाओं पर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल से लेकर 8481 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), 1215 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 141 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), 328 शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र (यूएसएचसी) व 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचने वाले लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श दिया गया। साथ ही उनके बीच दवा का वितरण भी हुआ।

You may also like

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का पीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

AL WATAN TIMES 1st March 2026

March 1, 2026
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का पीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

إِنَّا لِلّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

March 1, 2026
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का पीएम ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

चक्रधरपुर नगर परिषद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

March 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • March 2026
  • October 2025
  • September 2025

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Categories

  • INDIA
  • Internation
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Al Watan Times

Links

  • Privacy Policy
  • اپنا بہار
  • اپنا وطن
  • اسپورٹس
  • ای پیپر
  • بین الاقوامی
  • ریاستوں
  • صفحہ اول
  • عالمی خبریں
  • فلم و فیشن
  • مضامین

Contact Us

  • Instagram
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

+91 79030 70811

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress