Skip to content

Menu

  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy

Archives

  • March 2026
  • October 2025
  • September 2025

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Categories

  • INDIA
  • Internation
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

Al Watan Times
  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy
You are here :
  • Home
  • Uncategorized
  • विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी 802 करोड़ की वस्त्र सहायता की सौगात
Written by AuthorSeptember 19, 2025

विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी 802 करोड़ की वस्त्र सहायता की सौगात

Uncategorized Article
  • मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, निबंधन से वंचित सभी कामगारों को अभियान चलाकर किया जाए निबंधित
  • सीएम नीतीश कुमार ने किया “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल का शुभारंभ
    पटना, 18 सितंबर।
    विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रम संसाधन विभाग के ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत कुल 802 करोड़, 46 लाख, 45 हजार रुपए की राशि राज्य के 16 लाख से भी अधिक श्रमिकों के खातों में अंतरण किया है। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह सहित मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव, अनुपम कुमार एवं कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया कि जो कामगार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, उन्हें भी अभियान चलाकर जल्द से जल्द निबंधित किया जाए और उन्हें इस योजना से जोड़कर सभी लाभ दिलाये जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की इस यात्रा में श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान रहा है। प्रतिज्ञा योजना प्रदेश के युवाओं को आर्थिक सबलता प्रदान करेगी। यह नई पहल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि रोजगार और सम्मान की दिशा में बिहार सरकार का ठोस संकल्प है। इस पोर्टल के ज़रिए अब राज्य के प्रशिक्षित युवाओं को एमएसएमई, सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप, नियोजन और आर्थिक सहायता का त्वरित व पारदर्शी लाभ मिलेगा।
    वहीं, इस मौके पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए बोर्ड द्वारा कुल 16 प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी तहत वस्त्र सहायता राशि को बढ़ाकर 5,000 रूपये किया जाना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री की सोच समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रही है। मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ की गई “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” को लेकर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि यह योजना युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी। सात निश्चय-2 के तहत की गई यह पहल बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही राज्य और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगी।
    श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री के निदेश के आलोक में निर्माण श्रमिकों के लिए कुल 16 प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वस्त्र सहायता राशि को 5,000 रूपये तक बढ़ाया गया है, जिसका सीधा लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की में श्रमिकों का अतुलनीय योगदान है और सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

You may also like

विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी 802 करोड़ की वस्त्र सहायता की सौगात

AL WATAN TIMES 1st March 2026

March 1, 2026
विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी 802 करोड़ की वस्त्र सहायता की सौगात

إِنَّا لِلّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ

March 1, 2026
विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी 802 करोड़ की वस्त्र सहायता की सौगात

चक्रधरपुर नगर परिषद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

March 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • March 2026
  • October 2025
  • September 2025

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Categories

  • INDIA
  • Internation
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Al Watan Times

Links

  • Privacy Policy
  • اپنا بہار
  • اپنا وطن
  • اسپورٹس
  • ای پیپر
  • بین الاقوامی
  • ریاستوں
  • صفحہ اول
  • عالمی خبریں
  • فلم و فیشن
  • مضامین

Contact Us

  • Instagram
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

+91 79030 70811

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress