विश्वकर्मा पूजा के मौके पर “श्रम कल्याण दिवस” का आयोजन

- सम्मानित किये गए राज्य के कुल 11 कारखानों के 77 श्रमिक
- राज्य के श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में कार्यरत है बिहार सरकार : दीपक आनंद
पटना, 18 सितंबर।
राजधानी पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर “श्रम कल्याण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द तथा श्रमायुक्त राजेश भारती सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के बीच डमी चेक का वितरण किया गया। साथ ही, कुल 11 कारखानों के 77 श्रमिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने प्रदेश के श्रमिकों को विश्वकर्मा पूजा एवं श्रम कल्याण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और परिश्रम से ही राज्य की प्रगति संभव हो सकी है। इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत कुल 802 करोड़ रुपये की राशि 16 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की है। इस सहायता से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग न केवल श्रमिकों के कल्याण के लिए योज
You may also like
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply