
Written by AuthorSeptember 26, 2025
राज भवन, राँचीप्रेस विज्ञप्ति
Uncategorized Article







दिनांक: 25 सितम्बर, 2025-
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज बूटी मोड़, राँची स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया तथा सभी राज्यवासियों को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि जिस भक्ति और लगन से यह पंडाल तैयार किया गया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं है, बल्कि नारी शक्ति, साहस और न्याय का प्रतीक है। यह पावन पर्व सत्य, धर्म, करुणा और सद्भावना जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल महोदय ने माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
विदित हो कि यह पंडाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित है।
You may also like
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply