
मुख्यमंत्री सचिवालयप्रेस विज्ञप्ति – 540/2025





26 सितंबर 2025
आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड/पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची
★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् आवरण किया।
★ मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं। मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
#Team PRD(CMO)
You may also like

الوطن ٹائمز، رانچی-08-10-25۔

الوطن ٹائمز، نالندہ۔01-10-25۔

الوطن ٹائمز، رانچی-01-10-25۔
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | |

Leave a Reply