बालूमाथ में प्रवीण फ्लावर व तेल मिल का पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुमताज अहमद खान ने फीता काट कर किया उद्घाटन.


कमरूल आरफी.
बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बालूमाथ-खलारी मार्ग पर सीसीएल ऑफिस के पास रविवार को प्रवीण फ्लावर व तेल मिल का उद्घाटन सामूहिक दुआ व फीता काटकर किया गया. पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खां ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटा, जबकि मौलाना नियाज़ अहमद काशमी ने सामूहिक दुआ कराई. प्रवीण फ्लावर एवं तेल मिल के संचालक हाजी तौकीर अहमद ने बताया कि मॉडर्न टेक्नोलोजी पर आधारित फ्लावर व तेल मिल 590 वॉंट सोलर ऊर्जा से संचालित होगी. जिसमें प्रति घंटे पांच सौ किलोग्राम गेहूं को पीसने की क्षमता है. वहीं दो सौ किलोग्राम सरसों प्रति घंटे से लगभग एक सौ किलोग्राम सरसों तेल उत्पादित किया जा सकता है. मौके पर मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान ने कहा कि बालूमाथ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्लावर एवं तेल मिल की शुरुआत होने से मिलावट के इस दौर में शुद्ध खाद्य सामग्री बालूमाथ समेत दूरदराज के लोगों को मिल पाएगा. लोगों को गुणवत्तापूर्ण आटा एवं सरसों तेल भी मिल पाएगा. अन्य अतिथियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बड़े शहरों के तर्ज पर आधुनिक फ्लावर व तेल मिल की सुविधा बालूमाथ शहर में ही मिल पाएगी. मौके पर मुखिया नरेश लोहरा, एलडीसीडीए के जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता, हाजी शब्बीर, मौलाना जियाउल्लाह, कारी मोहम्मद अली, कांग्रेस नेता आमिर हयात, लाडने खां, झामुमो नेता औरंगजेब खान, हाजी मुजाहिद, सलीम खान, मनीष चतुर्वेदी, जमील अख्तर राजू, जहूर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मो तैयब, जावेद खान, सईद खान, मो सईद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
You may also like
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply