Skip to content

Menu

  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy

Archives

  • October 2025
  • September 2025

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    

Categories

  • INDIA
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

Al Watan Times
  • صفحہ اول
  • ای پیپر
  • اپنا وطن
  • بین الاقوامی
  • اپنا بہار
  • ریاستوں
  • مضامین
  • اسپورٹس
  • فلم و فیشن
  • عالمی خبریں
  • Privacy Policy
You are here :
  • Home
  • Uncategorized
  • प्रेस विज्ञप्ति
Written by AuthorSeptember 27, 2025

प्रेस विज्ञप्ति

Uncategorized Article

प्रियंका गांधी का बिहार दौरा- कांग्रेस महासचिव ने पटना में महिला संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रियंका गांधी ने कहा – बिहार में महिलाओं को सम्मान नहीं, सिर्फ वोट के लिए हुई घोषणाएं

बिहार में महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे, कॉलेज जाने से भी डरती हैं छात्राएं 

नई दिल्ली, 26 सितंबर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने जदयू-भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है, न सुरक्षा और न ही उनके अथक परिश्रम का उचित पारिश्रमिक। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले दस हजार रुपये देने की घोषणा सिर्फ वोट हासिल करने की कोशिश है, न कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति कोई सम्मान।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में आशा, आंगनवाड़ी, जीविका और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही थीं।

महिला संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 सालों से सत्ता में शासन कर रही जदयू-भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी, आशा, जीविका कार्यकर्ता और अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाएं दिन-रात मेहनत करती हैं, लेकिन उन्हें सम्मान और उचित मानदेय नहीं मिलता। महिलाएं 24 घंटे काम करने के लिए तैयार रहती हैं, आधी रात को डिलीवरी कराने जाती हैं, कोविड के दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर काम किया, फिर भी उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं मिलता।

अपने जोरदार भाषण में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि चुनाव आ रहा है, इसलिए जदयू-भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को अचानक दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन यह हर महीने वाला मानदेय नहीं है। उन्होंने पूछा कि 20 साल से सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा सरकार ने अब तक महिलाओं को ये पैसे क्यों नहीं दिए। उन्होंने आगाह किया कि यह घोषणा सिर्फ वोट हासिल करने के लिए है। यही इस सरकार का मकसद और नीयत है।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि जदयू-भाजपा सरकार चुनावों से ऐन पहले महिलाओं को पैसे देकर उनके वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान तब होगा जब उन्हें हर महीने सही मानदेय मिलेगा, जब उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार मदद करेगी, जब उनकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और खुद को सुरक्षित समझेंगी। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा सरकार महिलाओं को कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। बिहार में जब महिलाएं अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो उन्हें पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।

प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और असुरक्षा के माहौल पर चिंता जाहिर की। उन्होंने एक छात्रा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उसे कॉलेज जाते समय डर लगता है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार और अपराध के मामले बढ़े हैं, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं होने दी जाती।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से जदयू-भाजपा सरकार को हराने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को स्मरण कराते हुए कहा कि देश का भविष्य उनके हाथों में है। उन्होंने कहा कि उनके भाई राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले।

कांग्रेस महासचिव ने इंडिया महागठबंधन द्वारा महिलाओं के लिए किए गए वादों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने पर जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। बिहार में 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भूमिहीन परिवारों को दी जाने वाली तीन से पांच डिसमिल जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाएगा।

You may also like

الوطن ٹائمز، رانچی-08-10-25۔

October 8, 2025

الوطن ٹائمز، نالندہ۔01-10-25۔

October 8, 2025

الوطن ٹائمز، رانچی-01-10-25۔

October 8, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • October 2025
  • September 2025

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    

Categories

  • INDIA
  • Uncategorized
  • ای پیپر

Al Watan Times

Links

  • Privacy Policy
  • اپنا بہار
  • اپنا وطن
  • اسپورٹس
  • ای پیپر
  • بین الاقوامی
  • ریاستوں
  • صفحہ اول
  • عالمی خبریں
  • فلم و فیشن
  • مضامین

Contact Us

  • Instagram
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

+91 79030 70811

Copyright Al Watan Times 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress