प्रेस नोट


दिनांक 20.09.2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र, राँची अंचल कार्यालय द्वारा बीएनआर चाणक्य, राँची में अपना 91वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय वित्त मंत्री, झारखंड सरकार, श्री राधाकृष्ण किशोर जी के कर कमलों से किया गया। समारोह की अध्यक्षता बैंक ऑफ महाराष्ट्र, राँची अंचल कार्यालय के अंचल प्रबंधक, श्रीमती शिखा कु. चौधरी ने की तथा इस उपलक्ष्य में बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रतिष्ठित ग्राहकगण उपस्थित हुए।
समारोह में बैंक के व्यवसायिक प्रदर्शन, जमा वृद्धि, वित्तीय समावेश, वित्त पोषण जैसी प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। माननीय वित्त मंत्री ने अपने उद्बोधन में बैंक की वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने की सराहना की और झारखंड के आर्थिक विकास में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। उन्होंने सलाह दी कि ग्रामिण क्षेत्रों में अपनी शाखा को बढ़ाए ताकि घर घर तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँच सकें। हमारी बैंक के सभी शाखाओं ने वित्तीय समावेशन एवं स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता प्रदान कर सामाजिक कल्याण हेतु सुदृढ़ लक्ष्य को प्राप्त किया। इसके लिए उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, रांची अंचल कार्यालय को धन्यवाद दिया।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, 1935 में स्थापित एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो अपने ग्राहकों को नवोन्मेषी और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
You may also like

الوطن ٹائمز، رانچی-08-10-25۔

الوطن ٹائمز، نالندہ۔01-10-25۔

الوطن ٹائمز، رانچی-01-10-25۔
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | |

Leave a Reply