
जनजातीय सम्मेलन 2025

आईएचएम राँची में पहला “जनजातीय सम्मेलन 2025” का सफल आयोजन होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में जनजातीय धरोहर का वैश्वीकरण: समावेशी, उत्तरदायी और सतत पर्यटन विषय आधारित पहला “जनजातीय सम्मेलन 2025” का आयोजन 26 सितंबर 2025 को किया गया । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी जनजातीय संस्कृति और व्यंजनों को उजागर करना, उत्तरदायी पर्यटन के माध्यम से जनजातीय विकास में विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू हितधारकों के लिए एक मंच तैयार करना, जनजातीय समुदायों को उनकी सांस्कृतिक अखंडता को संरक्षित करते हुए सशक्त बनाने वाली स्थायी पर्यटन नीतियों पर चर्चा करना और झारखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। जनजातीय सम्मेलन 2025 के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विजया जाधव, निदेशक, पर्यटन, झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी भावेशनन्द, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची एवम् सम्मेलन के अध्यक्ष आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार मौजूद रहें। साथ हीं इस सम्मलेन में संस्थान के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे| सम्मेलन के मुख्य वक्ता में कलिनरी और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट सुश्री संगीता खन्ना, द ओपन फील्ड झारखंड की सह-संस्थापक और सीईओ डॉ. मनीषा उरांव, टी जॉन कॉलेज के होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री संजीव खल्खो तथा बीआईटी मिश्रा रांची झारखण्ड के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशिकांत कुमार बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहें। सम्मलेन की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा छात्रों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से की गयी| तत्पश्चात राजकीय मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र, सिल्ली, रांची द्वारा छउ नृत्य की अद्भुत प्रस्तुती दी गयी जिसकी सबने काफी
You may also like

الوطن ٹائمز، رانچی-08-10-25۔

الوطن ٹائمز، نالندہ۔01-10-25۔

الوطن ٹائمز، رانچی-01-10-25۔
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | |

Leave a Reply